काशीपुर न्यायिक मांगों को लेकर बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश से मिला

काशीपुर। काशीपुर बार अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय पहुंचा और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज गुप्ता, प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस राकेश थपलियाल तथा रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता से मुलाकात कर न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रही। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायाधीश को बताया कि काशीपुर क्षेत्र के न्यायिक कार्यों को सुगम बनाने के लिए पॉक्सो कोर्ट से संबंधित रिमांड और चार्जशीट की कार्यवाही काशीपुर न्यायालय में ही कराई जाए। इसके अलावा जसपुर और कुंडा थाना क्षेत्र से संबंधित पॉक्सो अधिनियम के मामलों की सुनवाई भी काशीपुर स्थित अदालत में किए जाने की मांग उठाई गई। शिष्टमंडल ने यह भी आग्रह किया कि जसपुर क्षेत्र से संबंधित दीवानी दावे, जमानत प्रार्थना पत्र एवं अन्य न्यायिक मामलों की सुनवाई भी काशीपुर न्यायालय में सुनिश्चित की जाए, जिससे वादकारियों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े तथा समय और धन की बचत हो सके। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। शिष्टमंडल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष बी-सी- नौटियाल तथा बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश नेगी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment