ठेला व्यवसाई से मारपीट करने का आरोपी पुलिस हिरासत में

काशीपुर। ठेला लेकर घर जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, बांसखेड़ा निवासी बबली पत्नी शंकर ने बीती 4 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि 1 अगस्त को उसके पति शंकर घर से ठेला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बांसऽेड़ा फाटक के पास नन्हे और सुभाष नामक व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में शंकर को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कोतवाली आईटीआई में आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1), 351(3) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की। पुलिस ने मारपीट के आरोपी सुभाष पुत्र राम चरण निवासी बांसऽेड़ा को 8 अगस्त को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में चौकी पैगा प्रभारी उप निरीक्षक विक्रम धामी और कांस्टेबल हरीश नेगी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment