कावड़ मेले को लेकर यातायात पुलिस सतर्क

काशीपुर। यातायात पुलिस ने श्रावण मास कांवड़ मेले को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस ने सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात पुलिस की चौकसी रहेगी। यातायात पुलिस के विशेष ड्यूटी चार्ट के तहत चीमा चौराहा, चेती चौराहा, टांडा चौराहा, एमपी चौक, कुंडेश्वरी तिराहा, सेठी पेट्रोल पंप और महेशपुरा की पुलिया समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। यातायात पुलिस का उद्देश्य जाम की स्थिति से बचाव करने के साथ ही कांवड़ यात्रियों और आम राहगीरों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। यातायात पुलिस ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्गों का प्रयोग करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment