पुलिस ने शांति भंग करते दो भाइयों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने आपसी विवाद के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर दो भाइयों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्रतार किया है।पुलिस के अनुसार, धीमरखेड़ा पार का मजरा निवासी नरेश कुमार पुत्र स्व- सोरम सिंह ने 12 नवंबर को गाली-गलौच और मारपीट के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले के निस्तारण के लिए 13 नवंबर को दोनों पक्षों को चौकी पैगा बुलाकर समझाया जा रहा था। इसी दौरान विपक्षी महेश और अनूप कुमार पुलिस के सामने ही उत्तेजित होकर झगड़ा करने लगे। पुलिसकर्मियों और संभ्रांत व्यक्तियों के समझाने के बावजूद दोनों शांत नहीं हुए। संज्ञेय अपराध की आशंका और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने महेश और अनूप कुमार, पुत्र केदार सिंह निवासी धीमरखेड़ा पार का मजरा को गिरफ्रतार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों को परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र कम्बोज और कांस्टेबल अशोक कालाकोटी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment