दो पहिया वाहन पर चालक समेत पिछली सवारी पर भी हेलमेट लगाना अनिवार्य

काशीपुर। आज पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशन में चैती चौराहे पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहनों के पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें हेलमेट वितरित किए गए। अभियान में एसपी काशीपुर, क्षेत्रधिकारी काशीपुर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सीपीयू टीम एवं आईटीआई थाना पुलिस मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट गंभीर और जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए केवल बाइक चालक ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यहां समाजसेवी राहुल पैगिया भी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment