लखनऊ में 26 नवंबर को होने वाली विशाल जनसभा को लेकर आजाद समाजवादी पार्टी की तैयारियां जोरों पर

काशीपुर। आगामी 26 नवंबर 2026 को आजाद समाजवादी पार्टी की ओर से लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को लेकर काशीपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनसभा को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में पार्टी के डॉ.एमए राहुल ने काशीपुर वासियों से जनसभा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।डॉ. एमए राहुल ने कहा कि 26 नवंबर को काशीपुर से बड़ी संख्या में लोग बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों के माध्यम से लखनऊ के लिए रवाना हों, ताकि जनसभा में काशीपुर की मजबूत भागीदारी दर्ज कराई जा सके। उन्होंने कहा कि यह जनसभा आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। उन्होंने काशीपुर शहर की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि शहर में आज भी अनेक बुनियादी समस्याएं मौजूद हैं। सड़क, जलभराव, सफाई व्यवस्था, पार्किंग, जनसुविधाओं और विकास से जुड़े कई मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। शहर की जनता लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ उठाना और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से लखनऊ में आयोजित जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता और भागीदारी सुनिश्चित करें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment