सीएम धामी कल खटीमा और सितारगंज के दौरे पर रहेंगे, गंगा स्नान मेले व गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 24 नवंबर को ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा और सितारगंज क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे कार द्वारा खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई से प्रस्थान करेंगे और सुबह 9:05 बजे ग्राम झनकईया पहुंचेंगे। यहां से सुबह 9:50 बजे प्रस्थान कर 10:05 बजे खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचेंगे, जहां वह गंगा स्नान मेला-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे गुरुद्वारा से प्रस्थान कर 10:45 बजे सितारगंज स्थित श्याम रतन वाटिका पहुंचेंगे। यहां वह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे श्याम रतन वाटिका से प्रस्थान कर 11:05 बजे सितारगंज हेलीपैड पहुंचेंगे। सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होकर मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे पुलिस लाइंस हेलीपैड, देहरादून पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम में इसके आगे का भ्रमण कार्यक्रम अलग से जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment