काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़े उत्साह के साथ होली का समारोह मनाया गया।आज बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को होली का रंग लगाया और गुजिया खिलाकर बधाई दी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायकी, नृत्य काविताओं की प्रस्तुती दी गई। इस दौरान न्यायिक पीठासीन अधिकारीगण ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और अधिवक्ताओं को बधाईयां दी। बार एसोसिएशन काशीपुर के होली मिलन समारोह में बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा…
Year: 2026
ज्ञानार्थी कॉलेज में होली का त्योहार हर्षाेल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया
काशीपुर। नगर क्षेत्र के ज्ञानार्थी कॉलेज में आज होली का त्योहार बड़े ही हर्षाेल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कॉलेज के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए जमकर होली खेली। पूरा परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर दिखाई दिया और हर ओर खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष श्री संतोष मेहरोत्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि…
होली पर्व को लेकर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान कई भट्ठियां नष्ट शराब भी बरामद
काशीपुर। अवैध कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ आईटीआई कोतवाली को अभियान जोरो शोरो से जारी है। पुलिस ने दो दिन के भीतर ही अभियान चलाकर जहां सात कच्ची शराब की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया वहीं 14 हजार लीटर लाहन को भी नष्ट कर दिया। आईटीआई कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि होली त्यौहार को लेकर आईटीआई कोतवाली पुलिस पूरी तरह सक्रिय है तथा कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसे ने अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाये अभियान चलाया गया। दो…
रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह बड़े हर्षाेल्लास और रंगों की बौछार के साथ मनाया
काशीपुर। रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़े उत्साह, हर्षाेल्लास और रंगों की बौछार के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगीत, डांस, मनोरंजक गेम्स ने उपस्थित महिलाओं को पूरे समय उत्साहित बनाए रखा। आयोजन स्थल पर रंगों की छटा और पारंपरिक पंजाबी अंदाज ने माहौल को और भी खास बना दिया। उल्लेऽनीय है कि रॉयल पंजाबी लेडीज ग्रुप की स्थापना उर्वशी दत्त बाली द्वारा की गई है। उनके नेतृत्व में यह समूह लगातार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। ग्रुप का उद्देश्य महिलाओं को…
शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे सीएम धामी, दिवंगत रेवती देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि
बग्वालीपोखर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्वालीपोखर स्थित भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह शाही के आवास पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय रेवती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि माता का स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य पूंजी होता है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने परिवार के लिए इस क्षति…
रंगोत्सव होली मिलन समारोह में जनता ने पुष्पवर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत
काशीपुर। नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली, भजन गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने समरोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज होली महोत्सव के माध्यम से आप सभी के बीच आकर इस पावन पर्व को मनाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महापौर…
नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा होली पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न
काशीपुर। नगर क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होली के विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम रंग-तरंग संगीत संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली, कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि उत्तराखड कांग्रेस के महासचिव अनुपम शर्मा एवं मंच के संरक्षक गणों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात नवचेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों शालिनी कचौड़िया अमित शर्मा मयंक शर्मा श्वेता नगर एवं गायत्री नगर ने…
होली के त्यौहार के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा
काशीपुर। होली के त्यौहार पर मिलावटखोर सक्रिय हैं। क्षेत्र में नकली दुग्ध पेय पदार्थों की बिक्री की जा रही है। ऐसे खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज सुबह मंडी चौकी के पास चेकिंग के दौरान लगभग 70 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा गया। मावा कारोबारी के आने के बाद टीम ने नमूना लेकर शेष मावा कारोबारी के सुपुर्द कर दिया। जनपद उधमसिंहनगर के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन गोयल के…
काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पटका पहनाकर किया स्वागत
काशीपुर। आज नगर के स्टेडियम में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम के 40 सदस्य, पारंपरिक उत्तराखण्डी टोपी धारण कर, उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का गरिमामय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को तिलक अर्पित कर पारंपरिक पगड़ी एवं पटका पहनाकर उनका अभिनन्दन किया तथा काशीपुर नगरवासियों की ओर से प्रशस्ति-पत्र भेंट कर काशीपुर के विकास में नगर निगम एवं मेयर को प्रदान किए जा रहे उनके पूर्ण सहयोग हेतु आभार…
हल्द्वानी में सीएम धामी का विकास मास्टरस्ट्रोक, 147 करोड़ से अधिक की 40 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
हल्द्वानी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 147 करोड़ 28.56 लाख रुपये की लागत से 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का शुभारंभ किया गया, उनमें 72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड़ 90 लाख 56 हजार रुपये की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।…
