बार एसोसिएशन काशीपुर का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया

काशीपुर। उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक वर्मा द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे,सचिव यशवंत चौहान ,उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी ,कोषाध्यक्ष बी सी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा,पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता ,शुभम कुमार उपाध्याय ,कैलाश कुमार, प्रीति शर्मा ,केदार सिंह ,नरगिस, रणजीत सिंह विर्क को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आलोक वर्मा ने कहा की काशीपुर बार एक ऐतिहासिक बार है तथा बार और बेंच एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं जिनका आपस में सामंजस्य होना न्याय के लिए अत्यंत आवश्यक है। शपथ ग्रहण समारोह मे न्यायमूर्ति वर्मा के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और उनका माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया शपथ समारोह में उधम सिंह नगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने भी अपने विचार रखे।तथा प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल ,द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज सीनियर डिवीजन धर्मेंद्र शाह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार,सिविल जज जूनियर डिवीजन पूनम तोड़ी, न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव, प्रथम अपर सिविल जज दीप्ति पंत, द्वितीय अपर सिविल जज आयशा फरहीन, तृतीय अपर सिविल जज सृष्टि बनियाल मौजूद रहे । शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की काशीपुर शहर ऐतिहासिक नगरी है और यहां की बार ने अनेक न्यायिक अधिकारी गण न्याय के लिए समर्पित किए हैं। इस मौके पर नवनिर्वाचित सचिव यशवंत चौहान ने भी अपने विचार रखें और कहा की हमारी कार्यकारिणी हर तरह से अधिवक्ता हित के लिए कार्य करेगी और समर्पित रहेगी।इस मौके पर शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार रखें। तथा पूर्व अध्यक्ष चौबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण किया पूर्व सचिव नृपेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा नवनिर्वाचित सचिव यशवंत चौहान का माल्यार्पण किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में काशीपुर की पूर्व मेयर उषा चौधरी, जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान, बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डी के शर्मा , नैनीताल हाइ कोर्ट अध्यक्ष डी सी एस रावत, एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा उमेश जोशी, हरीश नेगी, संदीप सहगल, आनंद रस्तोगी,गोपाल कृष्ण , रोहित नायक ,भास्कर त्यागी ,धर्मेंद्र तुली, मनोज निगोतिया , प्रयाग दर्शन रावत, मुजीब अहमद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment