काशीपुर में दो दिनी राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप संपन्न

काशीपुर। उत्तराखड वेटलिफ्रिटंग एसोसिएशन की दो दिनी राज्य स्तरीय वेटलिफ्रिटंग चैंपियनशिप संपन्न हो गई। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।आज स्टेडियम में दूसरे दिन महिला वर्ग यूथ 53 किग्रा में मोनिका पाल, खुशबू, 58 किग्रा में कोमल, निहारिका पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। 63 किग्रा यूथ महिला में किट्टू, जूनियर में दीपांशी पहले स्थान पर रहीं। 63 सीनियर महिला वर्ग में प्रीति पहले और प्रियांशी दूसरे स्थान पर रहीं। 69 किग्रा यूथ गर्ल्स में शीतल और जूनियर में सुमैया नायब ने पहला स्थान पाया। 69 किग्रा सीनियर में श्रेया राणा प्रथम, किरन द्वितीय स्थान पर रहीं।77 किग्रा यूथ में रिमझिम प्रथम, कशिश द्वितीय स्थान पर रहीं। 86 किग्रा में किरन, 86 किग्रा से अधिक में कामिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष 60 किग्रा सीनियर में अंशुल प्रथम, हर्ष द्वितीय स्थान पर रहे। 71 किग्रा यूथ में गुरबख्श सिंह, हिमांशु, 65 किग्रा सीनियर में कन्हैया सैनी, शुभम, 79 किग्रा में पवन, नवीन, 88 किग्रा में शानेआलम, मोहित और 110 किग्रा में विवेक कुमार व विवेक पांडे पहले, दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर एसोसिएशन महासचिव राजीव चौधरी, मदन ठाकुर, मंगतराम गुप्ता, बिट्टðू राजपूत, जाकिर अली, सूरज जोशी, संदीप सिंह, अमन कुमार आदि मौजूद रहे। समापन समारोह में रेफरी मदन ठाकुर, मंगतराम गुप्ता, हरीश त्रिपाठी, राजू चौधरी, हरजिंदर सिंह, बलवंत पाल, लक्ष्मीकांत पंचकूला, जाकिर अली, सूरज जोशी, टेक्निकल कमेटी में पवन शर्मा, बिट्टू राजपूत, संदीप सिंह, अमन कुमार, लकी सिंह, सुमैया नायाब रहे। बतादें कि राजीव चौधरी की यह पहल समाज को आगे ले जाने का काम करेगी। टीम रॉबर्ट वाड्रा ने अपने सहयोग से और उत्तराऽंड में लिफ्रिटंग एसोसिएशन ने अपने सहयोग से यह चैंपियनशिप आयोजित की इसकी प्रशंसा क्षेत्र के सभी लोगों ने की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment