ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को माल समेत पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। हाई वोल्टेज लाइन को काटकर ट्रांसफार्मर से तार व तेल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का ट्रांसफार्मर तार, तेल, नकद धनराशि तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।कुंडा पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुदइयावाला क्षेत्र स्थित लिप्टिस के बाग के पास एक महेन्द्रा पिकअप वाहन सं. यूपी30एटी-2804 से माल गोदाम रोड, थाना सुभाष नगर, जनपद बरेली निवासी रईस अहमद पुत्र रियासत अली व गुना जवार, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली निवासी मोहम्मद सोहेल पुत्र कल्लू शाह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 08 किलो ट्रांसफार्मर की तांबे की तार, 10 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, एक ट्रांसफार्मर बुशिंग, 6500 रुपये नकद, अतिरिक्त कट्टे से 4.4 किलो तांबे की तार, एक लीटर तेल व एक बुशिंग बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम के एसआई अर्जुन सिंह, प्रदीप कुमार, एएसआई दीपक चैहान, कांस्टेबल त्रिलोक एवं धर्मेंद्र भारती शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment