काशीपुर। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के सौजन्य से एवं जिला प्रशासन उधम सिंह नगर के मार्ग दर्शन मै जिला खेल कार्यालय ऊधम सिंह नगर द्वारा आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर मै जनपदीय ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग मै 75एवं महिला वर्ग मै 30, कुल 105 खिलाड़ियों द्वारा क्रॉस कंट्री रेस मै प्रतिभाग किया गया। क्रॉस कंट्री रेस का उद्घाटन जगदीश यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, रमेश खर्कवाल, नीरज कुमार, मोहित द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।प्रतियोगिता में निर्णायक सरफराज हुसैन, मनीषा, ममता रावत, नितिन मनचंदा, मेघा चंद, नावेद, बाबा सिंह, अजय सिंह, जसविंदर कौर, रमेश टम्टा, हेमचंद, मनोज कुमार, आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9-30 बजे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोहित सहायक प्रशिक्षक हॉकी द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर मै ध्वजारोहण किया गया। एथलेटिक्स कोच सरफराज चौधरी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का पुरस्कार विवरण निम्न द्वारा किया गया। जिसमें मोहित सहायक प्रशिक्षक हॉकी, जगदीश यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, रविन्द्र सिंह सहायक खेल अध्यापक बॉक्सिंग पिथौरागढ़, मोहित सिंह, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चमोली द्वारा प्रतियोगिता मै ओपन पुरुष मे प्रथम स्थान पर दीपक द्वितीय स्थान पर आदर्श तृतीय स्थान पर कुलदीप फोर्थ स्थान पर हर्षित नेगी, फिफ्रथ स्थान पर संतराम एवं छठे स्थान पर अशोक रहे। महिला वर्ग मै प्रथम स्थान पर मोनिका द्वितीय स्थान पर वैष्णवी तृतीय स्थान पर गीता फोर्थ स्थान पर प्रियंका फिफ्रथ स्थान पर आकांक्षा गौतम छठे स्थान पर नित्य रही रही। प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
