काफी लम्बे समय से लापता चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 3 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यहां बता दे की पिछले काफी समय से धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस से आंख मिचौली खेल रहे अजमेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम दोहरी वकील, कुण्डेश्वरी, राजा पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर, तथा गुरुदेव सिंह पुत्र ठाकुर सिंह निवासी ग्राम ढकिया न0-3 कुण्डेश्वरी को कुंडेश्वरी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर धर्रे दबोचा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, कंचन पडलिया, कांस्टेबल जगदीश पपनै,मुकेश कुमार , बीरेन्द्र बिष्ट शामिल रहे ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment