बार एसोसिएशन ने किया वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित

काशीपुर। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे,सचिव यशवंत सिंह चौहान तथा द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट काफी लंबे समय से सफलतापूर्वक अधिवक्ता कार्य कर रहे हैं ,उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को पूर्व में उत्तराखंड रत्न तथा काशीपुर गौरव की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी द्वितीय अपर जिला जज रीतेश कुमार श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज जूनियर डिवीजन पूनम तोड़ी, प्रथम अपर सिविल जज दीप्ति पंत, द्वितीय अपर सिविल जज आयशा फरहीन, तृतीया अपर सिविल जज सृष्टि बनियाल, सहित अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विद्युशेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बी सी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति,संदीप सहगल एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट,आनंद रस्तोगी एडवोकेट, गोपाल कृष्ण एडवोकेट, धर्मेंद्र तुली एडवोकेट, मुजीब अहमद एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, जितेंद्र कुमार एडवोकेट, आदि मौजूद रहे

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment