विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने 720 मीटर के टाइल मार्ग का किया शिलान्यास

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा चांदपुर के न्यू सैनिक कॉलोनी पर्वतीय में आज 97 लाख की लागत से बनने वाले 720 मीटर के टाइल मार्ग का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्राम वासियों को आश्वस्थ कराया की उनके विधानसभा क्षेत्र में कोई भी टूटी-फूटी सड़क अब नहीं रहेगी उनका प्रयास रहेगा की उनके विधानसभा क्षेत्र में सारी सके दुरुस्त हो। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तारावती, प्रधान पति कमलेश कुमार, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान बबलू चौधरी, पूर्व प्रधान प्रदीप राजपूत, जिला उपाध्यक्ष गुरबख्श बग्गा, जिला मंत्री रजत सिद्धू, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरनाम सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment