काशीपुर। अपराधियों, नशा तस्करों और अराजक तत्वों पर नकेल कसने तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने एवं आमजन में सुरक्षा का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से आरएएफ एवं स्थानीय पुलिस कर्मियों ने सड़क पर उतरकर फ्लैग मार्च किया। आज आरएएफ मेरठ की 108 बटालियन की ब्रेवो कंपनी ने डिप्टी कमांडेट सतीश सागवान, इंस्पेक्टर नेमा राम के नेतृत्व में तथा स्थानीय पुलिस ने एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में एक साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च काशीपुर कोतवाली से शुरु होकर, पालिका बाजार, मेन बाजार, किला बाजार, अल्ली खां, बांसफोड़ान, नई सब्जी मंडी होते हुए वापिस कोतवाली परिसर में समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में एसआई सौरभ कुमार, गिरीश चन्द्र संतोष तिवारी, ज्ञानेन्द सिंह, प्रेम कनवाल सहित भारी मात्रा में पुलिस बल शामिल था।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
