पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर चोरी की स्कूटी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। 48 घंटे पूर्व नगर क्षेत्र से स्कूटी चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने स्कूटी समेत एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यहां बता दे की नगर के कुर्माचल कॉलोनी निवासी उमेश पांडेय पुत्र देवीदत्त पाण्डेय की स्कूटी संख्या UK 18U 6417 चोरी हो गई थी, तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते तत्काल सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात चोर को 48 घंटे से कम समय में तलाश कर मय चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम हिमांशु आर्या पुत्र चंदन राम निवासी श्याम पुरम थाना आईटीआई बताया है। इस दौरान पुलिस ने बताया की अभियुक्त शातिर चोर है जिसके विरुद्ध जनपद नैनीताल थाना हल्द्वानी में पूर्व में भी मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेम तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल हेमंत, नवल किशोर शामिल थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment