सीवरेज व्यवस्था समुचित देखरेख के अभाव में लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी: गौतम

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि काशीपुर की सीवरेज व्यवस्था समुचित देखरेख के अभाव में लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़क निर्माण के दौरान सीवरेज चैंबर्स बंद कर दिया जाना भी परेशानी बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने शहरी क्षेत्र के मौहल्ला ओझान, खत्रियान, कानूनगोयान और खालसा समेत लगभग हर गली-मोहल्ले में सीवरेज चैंबरों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहना आम बात है। इससे जहां हवा में बदबू फैल रही है, वहीं लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कुछ लोगों द्वारा अपने घरों के शौचालय के पाइप नालियों में डाल दिए गए हैं। इससे सीवरेज का गंदा पानी खुली नालियों व चौंबरों से बाहर निकलकर सड़क पर फैल रहा है। सीवरेज का गंदा पानी लगातार सड़कों पर बहने से कई स्थानों पर मार्गों की हालत भी खराब हो चुकी है। इन मार्गों पर आने-जाने वाले लोग और स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने प्रशासन से मांग की है कि इस हेतु शहर में सर्वे कराते हुए सीवरेज की नियमित सफाई करवाई जाए, ताकि आने वाले गर्म मौसम में संक्रामक रोग न पनप सकें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment