देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म द केरला स्टोरी 2 देखी। फिल्म प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी माध्यम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी फिल्में लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति सचेत करने और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा और जागरूकता बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समरसता के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार कार्य कर रही है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।मुख्यमंत्री ने जनसंख्या संतुलन के मुद्दे का भी उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है। उनके अनुसार यह कदम समाज में समानता, पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य में सुरक्षित, समरस और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना है, जिसके लिए विभिन्न सामाजिक और कानूनी पहलें लगातार लागू की जा रही हैं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
