सन्निकट त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग ने बाजारों से लिए सामग्री के नमूने

काशीपुर। खाद्य विभाग की टीम ने काशीपुर के बाजारों में ईद और नवरात्र को लेकर बिक्री हो रहे वस्तुओं की जांच पड़ताल की है। इस दौरान टीम ने छह खाद्य सामग्री के सैंपलों को लिया। सहायक आयुक्त, अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि काशीपुर शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न रिटेल, मॉलों का निरीक्षण कर एक नमूना मूंगफली, एक नमूना सूजी, एक नमूना सिंघाड़ा आटा, दो नमूने कुट्टू आटे और एक नमूना सामक के चावल का लिया गया है। सभी नमूनों को राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जा रहा है। वहीं कारोबारियों को कुट्टðू का आटा बिना वैध खाद्य लाईसेंस, पंजीकरण के निर्माण, पैकिंग, संग्रह व विक्रय नहीं करने, पैकिंग पर एक्सपायरी तिथि होना अनिवार्य होने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रुद्रपुर आशा आर्य, पंकज कुमार आदि रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment