उत्तरकाशी। संस्कृत शिक्षा बोर्ड की उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) एवं पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) परीक्षाओं में उत्तरकाशी जनपद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। श्री विश्वनाथ संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, उत्तरकाशी के छात्र राहुल व्यास ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर दसवां स्थान हासिल किया।
वहीं पूर्व मध्यमा परीक्षा में श्री सरस्वती संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, जोगथ चिन्यालीसौड़ की छात्रा प्रियांशी ने 83.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के छात्र अक्षित डंगवाल ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए मेरिट सूची में छठवां स्थान हासिल किया।
तीनों विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से न केवल उनके विद्यालयों में, बल्कि पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने छात्रों की इस उपलब्धि को सराहते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणादायक बताया है।
उत्तरकाशी स्थित संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारिका प्रसाद नौटियाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए प्रेरित करेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
