राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी पर सीएम धामी ने जताया गर्व, युवाओं को खेलों के प्रति किया प्रेरित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के बड़े आयोजनों से प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का एक सशक्त आधार भी हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसे महत्वपूर्ण जीवन-मूल्य विकसित होते हैं, जो युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल अपने-अपने राज्यों का ही नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और संकल्प ही भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेल की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ऐसा खेल है जिसमें गति, संतुलन, तकनीक और मानसिक दृढ़ता का समन्वय आवश्यक होता है। यह खिलाड़ियों को त्वरित निर्णय क्षमता, रणनीतिक सोच और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करना सिखाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसे अभियानों के माध्यम से खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और भारत आज वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे और राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment