काशीपुर। पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 8-09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। कुंडा थाना पुलिस ने ढांडी पुल के पास ठाकुरद्वारा बार्डर के पास से चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर आते दो युवकों का रोककर जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 8-09 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहल्ला मनिहारन फतेहउल्लागंज थाना ठाकुरद्वारा निवासी समीर खान पुत्र कदीर खान व अजीम पुत्र नफीस अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई गणेश दत्त भट्ट, एएसआई रवीश राम, कां- राजेश भट्ट व राजीव कुमार रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
