काशीपुर। सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिन पर रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रॉबर्ट वाड्रा टीम इंडिया के अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल बेटलिफ्रटर व उत्तराखण्ड बेटलिफ्रिंटग एसोसिएशन के महासचिव राजीव चौधरी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में करीब 700 खिलाड़ियों व उनके कोचों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग लिया। साथ ही सभी के लिए खाने पीने की भी उचित व्यवस्था की गई। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की गईं। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिवस के अवसर पर बर्थडे केक काटा गया। यहां क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बतादें कि रॉबर्ट वाड्रा के जन्मदिवस के अवसर पर रॉबर्ट वाड्रा टीम इंडिया के अध्यक्ष राजीव चौधरी के द्वारा विगत पांच वर्षो से उक्त प्रतियोगिओं का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
