मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण, बताया प्रेरणादायक और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम में रुचि लेते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और यह समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर में हो रहे नवाचार, स्टार्टअप, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन के प्रयासों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। देश के दूर-दराज क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों को पहचान मिलती है और इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वातावरण तैयार होता है। मुख्यमंत्री ने इसे जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम निरंतर करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रहा है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विज्ञान, रक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा उपकरणों और हथियारों का निर्यात कर रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत करता है।उन्होंने यह भी कहा कि परिश्रम और समर्पण से कार्य करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है और देश के नागरिक इसी भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ देश की सकारात्मक सोच और उपलब्धियों को भी सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment