महिला समेत दो वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस कोऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली आईटीआई क्षेत्र में वारंटियों एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्रतारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त ओमवती पत्नी मोहन सिंह निवासी खड़कपुर देवीपुरा तथा हरगोविंद पुत्र मनसा सिंह निवासी ग्राम बड़ी बड़खेड़ी, कोतवाली आईटीआई को गिरफ्रतार किया। गिरफ्रतारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्कर भट्ट, कांस्टेबल रमेश बंगयाल, कांस्टेबल अमित राणा तथा कांस्टेबल दीपक जोशी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment