घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई टिहरी के गजा में आयोजित तीन दिवसीय घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गजा पहुंचकर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया और कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गजा स्थित प्रसिद्ध घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने गजा चौराहे पर स्थापित राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनका लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment