विधायक ने किया मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त राशि का वितरण

काशीपुर। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल 60 हजार रुपये की सहायता राशि के तीन चेक विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने लाभार्थियों को वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के समय सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित होती है। विधायक चीमा ने बताया कि ग्राम मानपुर निवासी संतोष पत्नी हरीश चन्द्र को 20 हजार रुपये, ग्राम फिरोजपुर निवासी आशा पुत्री मदन राम को पुत्री के विवाह हेतु 20 हजार रुपये तथा ग्राम गोपीपुरा निवासी संतावन मुनि पुत्र स्व- शिवू मुनि को उपचार के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके। विधायक चीमा ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं और सहायता का लाभ दिलाने के लिए उनके स्तर से हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment