जीभ काटकर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

रुद्रपुर। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी जीभ काटने के सनसनीखेज मामले में ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने राज कोली निवासी रम्पुरा पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने बर्बरता की सभी हदें पार करते हुए युवक की जीभ काट दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी जितेन्द्र पुत्र जागन लाल रम्पुरा क्षेत्र में मौजूद है और फरार होने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र पुत्र जागन लाल, निवासी वार्ड नंबर-24, रम्पुरा, कोतवाली रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment