स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, सात जिलों के सीएमओ बदले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले कर दिए हैं। अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों में नए सीएमओ तैनात किए गए हैं।शासन की ओर से किए गए इस बदलाव को चारधाम यात्रा और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के उत्तराखंड पहुंचने के चलते स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। ऐसे में अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और संचालन को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नए प्रशासनिक बदलावों से जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में तेजी आएगी तथा चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। शासन स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि यात्रियों और प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment