खराब मौसम ने बदला राहुल गांधी का कार्यक्रम, अल्मोड़ा रैली वर्चुअल, दौरा बीच में छोड़ लौटे दिल्ली

देहरादून/पंतनगर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण प्रभावित हो गया। राहुल गांधी दिल्ली से हवाई मार्ग से पंतनगर पहुंचे, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में लैंड नहीं कर सका। इसके बाद उन्होंने अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और बाद में अपना शेष कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली लौट गए।राहुल गांधी ने वर्चुअल संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चला रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रभाव में काम कर रही है। उनके संबोधन को सुनने के लिए अल्मोड़ा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते आगे की यात्रा संभव नहीं हो सकी। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर करीब 12:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके अचानक लौटने से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में मायूसी देखने को मिली।पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने और दृश्यता कम होने के कारण हेलीकॉप्टर को सुरक्षा कारणों से आगे उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। विमानन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी का शेष कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन ने व्यापक तैयारियां की थीं। हालांकि मौसम की बाधा के चलते उनका उत्तराखंड प्रवास निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा नहीं हो सका।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment