काशीपुर। नवगठित नगर पंचायत गढ़ीनेगी के चुनाव परिणाम गुरुवार दोपहर घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सचिन बाठला को 94 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़ीनेगी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के बाद यहां पहली बार नगर पंचायत चुनाव संपन्न हुए। बीते 9 जून को अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। मतगणना का कार्य गुरुवार सुबह आठ बजे से काशीपुर स्थित मुरादाबाद रोड फल मंडी में शुरू किया गया मतगणना पूरी होने के बाद घोषित परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा को विजेता घोषित किया गया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला और उनके समर्थकों ने मतों की पुनर्गणना की मांग की। प्रशासन द्वारा पुनर्मतगणना कराए जाने के बाद भी परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ और अभिषेक सुखीजा की 94 मतों की बढ़त बरकरार रही। इसके बाद उन्हें आधिकारिक रूप से विजयी घोषित कर दिया गया। गढ़ी नेगी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे जिनके परिणाम अभिषेक सुखीजा को 2047 मत मिले.. वहीं भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला को 1953 मत मिले.. निर्दलीय भूपेश राय को 20 मत, निर्दलीय रमेश कुमार को 6 मत, निर्दलीय श्वेता को 20 मत, और नोटा 20 मत का प्रयोग हुआ… पूरी नगर पंचायत में विधिमान्य मतों क़ी कुल संख्या 4056.. जिन में डाले गए मतों की संख्या 4231.. अध्यक्ष पद पर 94 मतों से अभिषेक सुखीजा ने जीत दर्ज कर लीं जीत की घोषणा होते ही अभिषेक सुखीजा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। वही जीत हासिल करने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा नें मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद अदा करते हैं कि जिन्होंने पूरी तरह से निष्पक्ष पारदर्शितापूर्ण चुनाव संपन्न करवाया। उन्होंने कहा कि गढ़ीनेगी का पूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता है। गढ़ीनेगी की जनता के कहने पर ही उन्होंने चुनाव लड़ा। उन्होंने गढ़ीनेगी की जनता का आभार व्यक्त किया। और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त किया। वही रिटर्निंग ऑफिसर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आज गड़ी नेगी चुनाव की मतगणना थी और वह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा ली गई है… गढ़ीनेगी मे सदस्य पद से विजयी रहे वार्ड नंबर 1 से रजनी, वार्ड नंबर 2 से लवकुश. वार्ड नंबर 3 से दिलीप सिंह. वार्ड नंबर 4 से अर्पण चावला. वार्ड नंबर 5 सुगंथ.वार्ड नंबर 6 से कुलविंदर कौर, वार्ड नंबर 7 से नरेश कुमार विजयी रहे जो पूरी काउंटिंग थी वह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई और सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दे दिए गए । यहां बता दें की जीत के बाद गाड़ी नेगी क्षेत्र में आज जश्न का माहौल बना हुआ है लोग एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दे रहे हैं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
