ऑपरेशन प्रहार के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली काशीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 108/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए वांछित आरोपी कृष्णवीर सिंह उर्फ कृष्णा पुत्र अखिलेश कुमार निवासी आकांक्षा मार्वल, आदर्श नगर, काशीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है और वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। काशीपुर पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment