मानसिक रूप से परेशान युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढ़ेरा निवासी एक युवक के गंगनहर में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। युवक की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।जानकारी के अनुसार ढंढ़ेरा निवासी 27 वर्षीय सचिन पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। बुधवार को उसकी मां उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर जा रही थीं। इसी दौरान जब दोनों गणेशपुर पुल के पास पहुंचे तो अचानक सचिन पुल की रेलिंग पर चढ़ गया।बताया जा रहा है कि इससे पहले उसकी मां कुछ समझ पातीं, युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। बेटे को नहर में कूदता देख मां बदहवास हो गईं और मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण संबंधित पुलिस टीम को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगनहर में युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस द्वारा नहर के आसपास के क्षेत्रों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक की मां ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की जानकारी दी है। युवक की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment