काशीपर में पाक्सो कोर्ट आने से जनमानस को दूर जाने से राहत, गिरिजेश

काशीपुर।‌ काशीपुर बार एसोसिएशन ने काशीपुर में पॉक्सो कोर्ट खुलने पर हर्ष व्यक्त किया गया। एसोसिएशन की बुलाई गई बैठक में अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे ने कहा कि वादकारियों को दूर जाने से राहत मिलेगी और समय भी बचेगा। एसोसिएशन आगे भी नई कोर्ट खुलवाने के लिये प्रयासरत रहेगी।‌ संचालन कर रहे बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि अधिवक्ताओं के प्रयास से काशीपुर न्यायालय में पॉक्सो कोर्ट खुली है। एसोसिएशन आगे NDPS कोर्ट व अन्य कोर्ट के लिए भी माननीय उच्च न्यायालय से निवेदन करेगी। काशीपुर बार एसोसिएशन के सभी सदस्य न्यायालय प्रांगण में एकत्र हुए और मिठाई वितरित कर खुशी मनाई।‌ इस अवसर पर एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, कार्यकारिणी सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, आनंद रस्तोगी, संदीप सहगल, भास्कर त्यागी, सैयद आसिफ अली, पंकज कश्यप, अनिल शर्मा, अर्जुन कुमार, धर्मेंद्र तुली, सूरज कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।‌ इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ,सचिव यशवंत सिंह चौहान व अन्य पदाधिकारियों को व सदस्यों को बधाई दी गई। उधर, पॉक्सो कोर्ट के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment