भारतीय जनता पार्टी काशीपुर कोर कमेटी की बैठक संपन्न

काशीपुर। आज भारतीय जनता पार्टी काशीपुर की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा की ग्रामीण कार्यपद्धति के अनुरूप संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “12 वर्ष विकास, विश्वास एवं जनकल्याण” की गौरवशाली यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “विकल्प रहित संकल्प सशक्त उत्तराखंड” के मंत्र को साकार करने हेतु समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भाजपा संगठन निरंतर राष्ट्र एवं समाज की सेवा में समर्पित है।बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर चंडोक , दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान , राम मेहरोत्रा , श्रीमती चंद्रप्रभा, शाहनवाज खान, शमशाद हुसैन , सुशील शर्मा , मानवेंद्र मानस , अर्जुन सिंह , बृजेश पाल , मनोज मनराल सहित कोर कमेटी के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment