देवभूमि उद्यमिता योजना से मिली उड़ान, ‘होमीज़ वाइब्स’ के जरिए ऐपन कला को दे रहीं नई पहचान

देहरादून। उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपन कला को आधुनिक बाजार से जोड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश करने वाली युवा उद्यमी मानसी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्राप्त प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता के बल पर उन्होंने अपना उद्यम “Homies Vibes” स्थापित किया, जो पारंपरिक कला और आधुनिक उद्यमिता का सफल संगम बन चुका है।प्रशिक्षण के दौरान मानसी ने ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की उपलब्धता, उद्यम आधार पंजीकरण, विपणन प्रबंधन तथा व्यवसाय संचालन के विभिन्न पहलुओं…

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गई मां

पंतनगर। नगला क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर इसे घरेलू कलह से जोड़कर देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार बिहार की मूल निवासी तथा वर्तमान में नगला में किराये के मकान में रहने वाली 27 वर्षीय काजल पत्नी पवन कुमार अपने परिवार के साथ रहती थी।…

फायर सीजन में धू-धूकर जले उत्तराखंड के जंगल, पिछले वर्ष के मुकाबले 90% से अधिक बढ़ा नुकसान

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आधिकारिक रूप से फायर सीजन समाप्त हो गया है, लेकिन इस बार वनाग्नि ने प्रदेश के जंगलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग के दावों और तैयारियों के बावजूद कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक जंगलों में आग की घटनाएं लगातार सामने आती रहीं। आंकड़ों के अनुसार पिछले फायर सीजन की तुलना में इस बार वनाग्नि से होने वाला नुकसान 90 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है।वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक एक नवंबर 2025 से 15 जून 2026 तक चले फायर सीजन के दौरान प्रदेश में…

मानसिक रूप से परेशान युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढ़ेरा निवासी एक युवक के गंगनहर में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। युवक की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।जानकारी के अनुसार ढंढ़ेरा निवासी 27 वर्षीय सचिन पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। बुधवार को उसकी मां उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर जा रही थीं। इसी दौरान जब दोनों गणेशपुर पुल के…

काशीपर में पाक्सो कोर्ट आने से जनमानस को दूर जाने से राहत, गिरिजेश

काशीपुर।‌ काशीपुर बार एसोसिएशन ने काशीपुर में पॉक्सो कोर्ट खुलने पर हर्ष व्यक्त किया गया। एसोसिएशन की बुलाई गई बैठक में अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे ने कहा कि वादकारियों को दूर जाने से राहत मिलेगी और समय भी बचेगा। एसोसिएशन आगे भी नई कोर्ट खुलवाने के लिये प्रयासरत रहेगी।‌ संचालन कर रहे बार एसोसिएशन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि अधिवक्ताओं के प्रयास से काशीपुर न्यायालय में पॉक्सो कोर्ट खुली है। एसोसिएशन आगे NDPS कोर्ट व अन्य कोर्ट के लिए भी माननीय उच्च न्यायालय से निवेदन करेगी। काशीपुर बार एसोसिएशन…

भारतीय जनता पार्टी काशीपुर कोर कमेटी की बैठक संपन्न

काशीपुर। आज भारतीय जनता पार्टी काशीपुर की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। भाजपा की ग्रामीण कार्यपद्धति के अनुरूप संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “12…

उत्तराखंड में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव! भाजपा में तेज हुआ मंथन, कार्यकर्ताओं को तैयारी के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले कराए जाने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार भाजपा संगठन स्तर पर इस विषय पर गंभीर मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना कार्यक्रम को देखते हुए चुनावी कैलेंडर में बदलाव पर विचार किया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक भाजपा का मानना है कि जनगणना और विधानसभा चुनाव एक ही समय पर…