काशीपुर.। नगर के एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में जल संचयन परियोजना का महापौर दीपक बाली ने विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निरंतर मिल रहे आशीर्वाद एवं सहयोग के चलते काशीपुर का विकास लगातार जारी है और रहेगा। मुख्यमंत्री का काशीपुर की जनता के प्रति बहुत लगाव है इसलिए यहां की जनता को विकास के मामले में कतई भी कोई निराशा नहीं झेलनी पड़ेगी। महापौर ने कहा कि उक्त परियोजना जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भविष्य में जल संकट से निपटने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
