अलका पाल ने घेरा भाजपा सरकार को, कहा- छात्रों का भविष्य संकट में

नीट पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर कांग्रेस का हमला, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोपकाशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने नीट परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आए विवादों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक और भर्ती घोटालों की घटनाओं ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।अलका पाल ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में पर्याप्त रिक्तियां नहीं निकलने और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों के कारण युवाओं के सामने बेरोजगारी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों का असर केवल छात्रों पर ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों पर भी पड़ता है, जिन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में विफल रही है।कांग्रेस नेता ने मांग की कि सरकार नकल माफियाओं और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।अलका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले माफिया तंत्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों के हितों और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment