पूर्व दर्जा राज्य मंत्री स्वर्गीय मुकेश मल्होत्रा की मनाई पुण्यतिथि

काशीपुर। कांग्रेस की उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं काशीपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश की छठी पुण्यतिथि बाजपुर रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान हीरो एंटरप्राइजेज में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा से जुड़े योगदानों को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए खिचड़ी वितरण एवं छबील (शीतल जल सेवा) का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा के सुपुत्र अर्पित मेहरोत्रा ने अपने पिता को स्मरण करते हुए कहा कि उनके पिता का संपूर्ण जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे तथा समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment