नैनीताल में 2 और 3 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

नैनीताल। मानसून के दौरान मौसम विभाग द्वारा जारी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 2 और 3 जुलाई 2026 को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहते हुए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारी लगातार निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। नागरिक और ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़क मार्ग बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनों और आवश्यक कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर यातायात और राहत कार्य सुचारु रूप से संचालित किए जा सकें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment