काशीपुर। उत्तराखंड मुस्लिम राष्ट्र मंच ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राजकीय चिकित्सालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मंच के प्रांत संयोजक मोहम्मद अहमद और मीडिया प्रभारी शमशेर खान ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ- संदीप दीक्षित सहित डॉ- प्रियंक, डॉ- मन्नू पांडे, डॉ- सत्यवीर, डॉ- अरुण एवं डॉ- पुनेरा को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ- संदीप दीक्षित ने कहा कि 1 जुलाई को देशभर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस महान चिकित्सक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ- बिधान चंद्र रॉय की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हैं। मुस्लिम राष्ट्र मंच के प्रांत संयोजक मोहम्मद अहमद ने कहा कि यह दिवस डॉक्टरों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर है। समारोह के अवसर पर राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, मुस्लिम राष्ट्र मंच के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
