बरसात और गर्मी को देखते नगर क्षेत्र में कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा ने बनवाया यात्री शेड

काशीपुर। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की ओर से वर्ष 2025-26 के सेवा कार्यों के अंतर्गत सहोता अस्पताल के सामने बरसात और भीषण गर्मी के चलते आमजन की सुविधा के लिए करीब तीन लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया। आज महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर यात्री शेड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने महिला शाखा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस शेड से बड़ी राहत मिलेगी। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सचिव अनीता बंसल और कोषाध्यक्ष कविता गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला शाखा की सचिव अनीता बंसल ने कहा कि संस्था हमेशा समाजसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। इस शेड का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को धूप व बारिश से राहत उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी महिला शाखा जनहित से जुड़े ऐसे सेवा कार्य लगातार करती रहेगी।इस अवसर पर सुमन जिंदल, विमला अग्रवाल, उषा सिंघल, आदर्श अग्रवाल, अंजू बंसल, रुचि सिंघल, सविता अग्रवाल, सुशील बंसल, मुनेश बंसल, विनीत सिंघल, राकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल सहित संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment