काशीपुर। नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर समर स्टडी हॉल विद्यालय में छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र मंत्रिमंडल (स्कूल कैबिनेट) का गठन किया गया। आयोजित गरिमामय समारोह में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ- रवि सहोता के स्वागत से हुआ। उन्होंने नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर शपथ दिलाई। अपने संबोधन में डॉ- सहोता ने कहा कि विद्यालय में नेतृत्व के ऐसे अवसर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सेवा-भाव का विकास करते हैं।विद्यालय की छात्र कैबिनेट में शौर्य अग्रवाल को हेड बॉय, इशिता प्रजापति को हेड गर्ल, ललित सिंह को गेम्स कैप्टन तथा मयंक अधिकारी को गेम्स वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। वहीं गुलमोहर हाउस के कैप्टन हर्षप्रीत कौर एवं वाइस कैप्टन मानसी नेगी, अमलतास हाउस के कैप्टन कशिश एवं वाइस कैप्टन मनकीरत कौर, कचनार हाउस की कैप्टन रायना अरोड़ा एवं वाइस कैप्टन समृद्धि भारद्वाज, जबकि कनेर हाउस की कैप्टन वैष्णवी दुबे और वाइस कैप्टन शुभ कश्यप बनाए गए। विद्यालय ने खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके विद्यार्थियों को भी विशेष बैज प्रदान किए तथा उन्हें ऽेल संचालन और आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपीं।समारोह में अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की। नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह और मुख्य अतिथि डॉ- रवि सहोता ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे अवसर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को बधाई दी। इस अवसर पर डायरेक्टर दीपाली सिंह, उपप्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, नेहा पंत, निशा शर्मा, पूनम अरोड़ा, काजिम रिजवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
