बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, सांसद अजय भट्ट ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

सितारगंज। काशीपुर–सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने बेगुल नदी पर बनने वाले नए पुल के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। 10.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। भूमि पूजन के दौरान सांसद ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि डबल इंजन सरकार केवल योजनाओं का शिलान्यास नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से उत्तराखंड में तेजी से आधारभूत विकास कार्य किए जा रहे हैं।एनएचएआई के परियोजना निदेशक अचल जिंदल ने बताया कि बेगुल नदी पर 81 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री खतीब अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, एनएचएआई के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिकारियों का कहना है कि पुल बनने के बाद काशीपुर–सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अधिक सुचारु होगा और क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment