हरेला पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर नगला तराई स्थित अपने निजी आवास परिसर में पौधरोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड के प्रकृति और हरियाली से जुड़े प्रमुख लोक पर्व हरेला की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति सदियों से प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का संदेश देती रही है। राज्य सरकार भी हरित उत्तराखंड के निर्माण और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से हरेला पर्व को जनभागीदारी के साथ मनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने में अपना योगदान देने की अपील की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment