जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, काशीपुर पुलिस की कार्रवाई

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।पुलिस के अनुसार एफआईआर संख्या 239/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र मटरू लाल, निवासी फिरोजपुर, थाना काशीपुर, उम्र 26 वर्ष, को सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से अभियान लगातार जारी है। किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, कांस्टेबल किरण मेहता और कांस्टेबल धीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।काशीपुर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति, आपराधिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment