सड़क हादसे में काशीपुर के बस हेल्पर की दर्दनाक मौत व दो लोग घायल

काशीपुर। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव मनोहर वाली के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़ी टूरिस्ट बस में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में काशीपुर के गिरीताल निवासी टूरिस्ट बस के हेल्पर गोपी कुमार की मौत हो गई, जबकि दंपत्ति समेत तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।पता चला है कि काशीपुर से करीब 60 श्रद्धालुओं को लेकर एक प्राइवेट टूरिस्ट बस कलियर शरीफ जा रही थी। रात करीब दो बजे कुछ यात्रियों के लघुशंका के लिए बस को रामगंगा नदी के पुल से पहले हाईवे किनारे रोका गया। इसी दौरान हेल्पर गोपी कुमार बस के पिछले टायर की जांच कर रहे थे, तभी पीछे से आई कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने टूरिस्ट बस में टक्कर मार दी। हादसे में गोपी कुमार के अलावा नसीम, उनकी पत्नी रिहाना और इकबाल निवासी मोहल्ला अल्ली खा, काशीपुर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोपी कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि यात्रियों को अन्य बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment