काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए यूएसआर इंदू समिति स्कूल, बसई पीरूमदारा में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए रेफ्रिजरेटर एवं राशन सामग्री भेंट की। साथ ही विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। विद्यालय में लगभग 100 ऐसे बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं जो सुनने, बोलने अथवा चलने में असमर्थ हैं। इन बच्चों की देखभाल के लिए 36 सदस्यीय स्टाफ कार्यरत है। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने रेफ्रिजरेटर के सभी दस्तावेज विद्यालय प्रबंधन को सौंपे तथा भविष्य में भी विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन सुऽविंदर सिंह के नेतृत्व में सचिव लायन बलदेव सिंह एवं कोषाध्यक्ष एमजेएफ लायन शेर जंग सिंह धारीवाल सहित सभी सदस्यों ने इस सेवा कार्य में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल, एमजेएफ लायन सतविंदर सिंह, लायन जगतार सिंह ढिल्लों, लायन जसवीर सिंह, लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्र, लायन शैलेंद्र मिश्रा (एडवोकेट) सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। यह सेवा कार्य लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 321 बी-1 के तराई क्षेत्र में सराहनीय पहल माना जा रहा है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
