मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष रोजगार सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगी अतिरिक्त छूट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कुआंवला स्थित युवा केंद्र में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के पुनर्वास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने होमस्टे योजना के तहत उन्हें अतिरिक्त छूट और विशेष सुविधाएं देने का निर्णय लिया है, ताकि वे पर्यटन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आजीविका को मजबूत कर सकें।मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में यह भी घोषणा की कि अग्निवीरों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार एक विशेष रोजगार सेल का गठन करेगी। यह सेल अग्निवीरों को विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, मार्गदर्शन देने तथा कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले युवाओं के अनुभव और अनुशासन का लाभ समाज और राज्य के विकास में मिलना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से सीधा संवाद भी किया और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां के युवाओं ने हमेशा सेना में अपनी बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया है। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के सम्मान, कल्याण और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा के साथ-साथ समाज निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment